सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

जौनपुर: क्षेत्र पंचायत रामनगर के विकास कार्यो मे व्याप्त अनियमित्ता को लेकर सरकार के सजगता का लोगो मे है इन्तजार,खबर लिखने का भी खामियाजा भुगतना पड सकता है ऐसी है आशंका

जौनपुर। राजनीति जनसेवा और जनकल्याण का हो तो आम जनमानस उसे अच्छा मानता है। जब स्वार्थ की राजनीति हो उसमे सिर्फ और सिर्फ अपना फायदा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ मे विकास के नाम पर धांधली की बू आने की चर्चा जोर शोर से शुरु हो जाय तो कही न कही से गड़बड़झाला की संभावना को बल मिलता है। क्षेत्र पंचायत की कार्यप्रणाली से रामनगर की अधिकांश जनता असंतुष्ट है। जन जन मे चर्चा है। जागरुक क्षेत्र पंचायत सदस्यो को क्षेत्र पंचायत के बारे मे चिन्ता होना चाहिए,क्योंकि जनता से चुने जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जवाबदेही बनती है। क्षेत्र पंचायत के बारे मे रामनगर के अमूमन लोग जानते है। कैसे- कैसे क्या हुआ है और क्या चल रहा है। कौन लोग है जो रामनगर ब्लाक के बोस है। उनके लोग ब्लाक क्षेत्र के गांवो के विकास के लिए फाइल बनाने मे दिन रात एक किये है।गलत को लोग गलत दबी जुबान कह रहे है। कृत्य की भी चर्चा है। रामनगर की गद्दी पर चयन किसी का और सत्ता की चाबी किसी और के पास की बात लोगो द्वारा कही जा रही है। धनबल की ताकत से हुकुमत करने वालो को ईश्वर के सिवा कोई डिगा नही सकता। आज के दौर मे रुप नाथ गुरु और सब चेला जैसी कहावत की भी चर्चा है। क्षेत्र पंचायत रामनगर के विकास कार्यो मे व्याप्त अनिमियत्ता को लेकर सरकार की सजगता का लोगो को इन्तजार है। पत्रकारिता बहुत ही रिस्की हो गया है। जान हथेली पर रखकर पत्रकारिता का अलख लगाये रखना है। ताकि मिशन जिन्दा रहे। जेडी सिंह