BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / अमृत सरोवर भारत सरकार का सबसे अनमोल योजना, क्षेत्र पंचायत रामनगर के तीन तालाबो पर स्टीमेट के अनुसार कार्य न होने पर परियोजना निदेशक जौनपुर की टोका •टोकी,बचत की नियत रखने वाले घग्घो की दाल नही गलेगी ऐसी संभावना,मनरेगा मे बजट का ओर• झोर नही

अमृत सरोवर भारत सरकार का सबसे अनमोल योजना, क्षेत्र पंचायत रामनगर के तीन तालाबो पर स्टीमेट के अनुसार कार्य न होने पर परियोजना निदेशक जौनपुर की टोका •टोकी,बचत की नियत रखने वाले घग्घो की दाल नही गलेगी ऐसी संभावना,मनरेगा मे बजट का ओर• झोर नही

जौनपुर।अमृत सरोवर भारत सरकार का सबसे अनमोल योजना है। जो अवर्णनीय है। जल ही जीवन है। उपयोग बढ़ रहा है। भूजल स्तर पाताल लोक की तरफ जाने से पृथ्वी के जीव जन्तु ,पेड पौधे हरियाली की अवदशा अवदान मे चली जायेगी। श्वास-प्रश्वास का आना जाना बंद हो सकता है। इहलीला समाप्त हो सकता है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अनमोल जीवन दायिनी योजना 24 अप्रैल 2022 को देश के सभी राज्यो मे एक साथ लागू हुआ।पूर्व से बहुतायत तालाब थे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को प्रोत्साहित करके बहुतो तालाब खुदवाये। अमृत सरोवर तालाब मनरेगा योजना के तहत रमणीयता को प्रदान कर रहा। इस योजना के अध्यन के बाद समझ आया कि यह अब तक की मानव जीवन को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण योजना है।स्टीमेट का कोई ओर झोर नही है। इसी का नाम है मनरेगा,लोगो को रोजगार भी मिल रहा है।रामनगर विकास खण्ड मे जो ग्राम पंचायत का अमृत सरोवर तालाब स्टीमेट के अनुसार बन गया है।उसकी भव्यता को आने जाने वाले राहगीर अपलक निहार रहे है। ग्रामीण भी भोरहरी के हवा को प्राप्त कर मार्निग का भरपूर लाभ उठाते पद यात्रा करके उत्तम स्वास्थ्य का सुख भोग रहे है। बलिहारी मोदी का और योगी की योजना पर विशेष नजर। रामनगर विकास खण्ड के ग्राम सभाओ मे कुछ अमृत सरोवर तालाब जो लगभग बनकर तैयार है। सेउर देख लीजिए दिलखुश हो जायेगा। रामनगर अभी बन रहा है। लेकिन मनोहारी लगने लगा है। रसुलहा नेवढिया का भव्यता लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।भविष्य निकट बर्राह का तालाब जब बनकर तैयार होगा तो जिले मे एक स्थान मिल सकता है। हृदयपुर का तालाब हृदय को भाने लगा है। क्षेत्र पंचायत रामनगर द्वारा सराय विक्रम,चडई ढेकहा और खोराबीर आदि चयनित अमृत सरोवर तालाबो को विकसित करने का जिम्मा उठाया है।स्टीमेट करोड से अधिक है। क्षेत्र पंचायत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यो नही कुछ एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के हवाले है। वह अमृत सरोवर तालाब मे संरक्षक पद पर सुशोभित है। जैसा कि चडई ढेकहा के तालाब पर लगे शिलापट्ट पर अंकित है। शायद ऐसा लगता है यह क्षेत्र पंचायत सदस्यो के बीच बैठक मे प्रस्तावित शब्द है। तभी तो लागू है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार परियोजना निदेशक जौनपुर ने स्टीमेट के अनुसार काम न करने पर टोका टोकी की है। नसीहत भी दिया कि स्टीमेट जो है उसी अनुसार कार्य होगा। कोताही बर्दाश्त नही है। खण्ड विकास अधिकारी शशिकेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे ग्रामसभा प्रधान और ग्राम सचिव ग्राम पंचायत के चयनित तालाबो को भव्य बनाने मे जुटे है। एडीओ पंचायत टी• एन• सिंह यादव दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहे है। संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी राकेश मिश्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना पर नजर बनाये है। चयनित लाभार्थीओ का आवास जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाय इसकी निगरानी कर रहे है। क्षेत्र पंचायत सरकार से जुड़े कुछ एक लोग से रामनगर ब्लाक के अधिकांश कर्मचारी •अधिकारी सहमे है,कुछ प्रधान है जो टक्कर दे रहे है वहा दाल नही गल रही है। कुछ निहायत ईमानदार शरीफ प्रधान है जो बेचारे पीड़ा का दंश झेल रहे है। ग्राम सभाओ मे क्षेत्र पंचायत से जुड़े कुछ लोग विकास कार्य कराने की भरपूर कोशिश कर रहे है। कोई बोल नही पाता है। अन्याय सह रहे है। पीड़ा झेल रहे है। जुबान नही खोल रहे है। अमृत सरोवर योजना पर ब्लाक और जिला प्रशासन सख्त है। बचत करने वालो की दाल नही गलेगी। ऐसा लग रहा है। जगदीश सिंह संपादक सतगुरु दर्पण

About jaizindaram