BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्व सांसद धन्जय सिंह को राजनैतिक माइन्ड गेम मे हासिल है महारथ,श्रीकला और प्रिन्सू का राजनैतिक कैरियर सवार कर भविष्य की राजनीति को बनाया उज्जवल,2024 के लोकसभा चुनाव मे जौनपुर से सासंद बनने का बन सकता है दाव,जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनना भी राजनैतिक बिसात का हिस्सा

पूर्व सांसद धन्जय सिंह को राजनैतिक माइन्ड गेम मे हासिल है महारथ,श्रीकला और प्रिन्सू का राजनैतिक कैरियर सवार कर भविष्य की राजनीति को बनाया उज्जवल,2024 के लोकसभा चुनाव मे जौनपुर से सासंद बनने का बन सकता है दाव,जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनना भी राजनैतिक बिसात का हिस्सा

जौनपुर। पूर्व सांसद धन्जय सिंह का राजनैतिक रसूक बरकरार है। पूर्वाचल की राजनीति मे एक अहम छवि और स्थान है। बाहुबली है,माफिया डान है,दबंग है। बाबजूद जन •जन मे लोकप्रिय है। विषम से विषम परिस्थितओ को झेलते, झेलते आत्मबल बेहद मजबूत हो गया है। राजनैतिक अनुभव की वजह से माइन्ड गेम मे महारथ हासिल है। जनपद जौनपुर की बात करे तो कुछ राजनीति करने वाले लोग है जिनका राजनैतिक बजूद खत्म होने की ओर है वह एकजुट होकर विरोध कर रहे है और धन्जय सिंह की राजनीति को अबतक कुछ प्रभावित करने का काम कर रहे है। धीर धीरे जनता सब समझ रहा है। जौनपुर के जागरुक मतदाता लोकसभा चुनाव 2024 मे धन्जय सिंह को सासंद चुनने का मन बना लिए है। ऐसी चर्चा जनमानस के बीच है।धन्जय सिंह से नेशनल, स्टेट, जिला के अनगिनत पत्रकारो ने साक्षात्कार किया। यूट्यूब पर वार्ता का वीडियो रील मौजूद है।सबाल जबाब को सुना। पत्रकारो के सवाल का जवाब वेवाकी से देते धन्जय सिंह ने कहा कि राजनीति जनता के सेवा का माध्यम है। राष्ट्र हित और मानव हित की राजनीति सर्वोपरि है। कहा कि राजनीति मे आपसी प्रेम और एक दूसरे का सहयोग होना चाहिए। नफरत की राजनीति से कही न कही लोकतंत्र के मर्यादा को ठेस पहुंच रहा है। बदले की राजनीति से सभी राजनैतिक दलो को बचने की जरुरत है। जब कोई प्रतिभा उभार पर होता है वह चाहे जिस क्षेत्र से हो उसके जुनून जोश जज्बा को रोकने की कोशिश की जाती है। जब उसका बेग नही थमता तो उसको अपराधी बनाने की कोशिश की जाती है और फिर पुलिस मे आपराधिक रिकार्ड बनना शुरु हो जाता है। पुलिस पॉलिटिकल प्रेशर मे काम करती है। बहुत ज्यादे दबाव रहता है। माइन्ड गेम की बात करे तो श्रीकला रेड्डी का जिला पंचायत अध्यक्ष होना धन्जय सिंह के लिए राजनैतिक रामबाण है। जनपद के हर गली• गांव मे श्रीकला धन्जय सिंह का शिलापट्ट लिखा दिखेगा,सड़क,जल निकासी नाली निर्माण कार्य मे गुणवत्ता की पारदर्शिता दिख रहा है। राजनैतिक सेन्स के मायने मे धन्जय का कोई जोड़ नही है। एमएलसी प्रिन्सू सिंह का राजनैतिक कैरियर संवारने का श्रेय है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनना सबसे बड़ा माइन्ड गेम का हिस्सा है। राष्ट्रीय राजनीति मे बहुत बड़ा रोल माडल बनने का चान्स है। देखते •देखते धन्जय और प्रिन्सू की जोड़ी राजनीति मे सुपर हिट है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino