BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की जनता को सांसद भोलानाथ सरोज बताये,आखिर क्यो अभी तक आकाश सिंह का बाबतपुर हवाई अड्डा निदेशक को दिये नियुक्ति पत्र पर अमल नही हो सका

मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की जनता को सांसद भोलानाथ सरोज बताये,आखिर क्यो अभी तक आकाश सिंह का बाबतपुर हवाई अड्डा निदेशक को दिये नियुक्ति पत्र पर अमल नही हो सका

जौनपुर। मानव जीवन मे अमीरी-गरीबी के साथ उतार चढ़ाव आता रहता है। कभी भी किसी के परिस्थिति के साथ मजाक नही करना है।बेरोजगार युवक हर परिवार मे दो से चार मिल सकते है। हर पिता चाहता है,उसके बच्चे का भविष्य उज्जवल बने,इसके लिए प्रयास करता रहता है कि उसका बच्चा कही सेट हो जाय। युवा राष्ट्र की शान है,जान है। भारत देश के मान सम्मान स्वाभिमान के रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। आज देखा जाय तो मोदी और योगी का दुनिया मे जोड़ नही है और सबके पंसद बने है।भाजपा सरकार मे देश प्रदेश गांव व शहर का जबरदस्त विकास हुआ। जो जनता के सामने है। भाजपा के पास 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए देश के चौमुखी विकास का मुद्दा है। भाजपा लोगो की पसंद भी है। दो मुद्दे की चर्चा विपक्षी राजनैतिक दल भी करते है और जनता मे भी इसकी सुगबुगाहट है बेरोजगारी और महगाई। जिसको दूर करने के लिए भाजपा सरकार तटस्थ है। हर संभव कोशिश है कि युवाओ को रोजगार मिले और महगाई कम हो। जितना बन पड़ रहा है सरकार उतना कर रही है। स्थिति तब भयावह हो जाती है जब मछलीशहर सांसद भोलानाथ सरोज किसी बेरोजगार युवक के भविष्य से खिलवाड करते है। सांसद का भाव पवित्र है। तभी तो इतना बढ़िया लेटर लिखकर बाबतपुर हवाई अड्डा के निदेशक को आकाश सिंह पुत्र जगदीश सिंह ग्राम बर्राह रामनगर जौनपुर को नियुक्ति करने का आदेश देते है। भाव तो सांसद का अच्छा है। भावना कहा से गडबडा गया,यह तो सांसद और एयरपोर्ट से जुड़े उनके लोग जान सकते है। बात अब मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के जनता के बीच पहुंच चुका है। जिसमे लोग चर्चा परिचर्चा मे कह रहे है। सांसद बाबतपुर हवाई अड्डा वाराणसी के सभापति है। उनके अधिकार मे है। जब आकाश सिंह के नियुक्ति के लिए निदेशक को पत्र लिखे तो हो जाना चाहिए। नियुक्ति अब तक क्यो नही हुआ अब यह लोगो के मन मे कौध रहा है। लोगो मे चर्चा है कि नियुक्ति मे अपेक्षा की एक क्रिया अक्सर होती है। हो सकता है आकाश सिंह अपेक्षा पर खरे न उतरे हो। खैर आकाश सिंह का बाबतपुर हवाई अड्डा मे नियुक्ति न होने के जिम्मेदार सांसद है। क्योंकि उन्होंन निदेशक को नियुक्ति के लिए पत्र लिखे है। जबकि एयरपोर्ट निदेशक को नियुक्ति पत्र का संज्ञान लेकर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की जनता को सांसद बताये, बाबतपुर हवाई अड्डा निदेशक को आकाश सिंह के लिए दिए नियुक्ति पत्र पर अमल क्यों न हुआ। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram