BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्वाचल के शेर पूर्व सांसद धन्जय सिंह ने ललकारा,डरता हू तो सिर्फ भगवान से,अमितशाह से क्यों डरु,जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा के जीत का दावा

पूर्वाचल के शेर पूर्व सांसद धन्जय सिंह ने ललकारा,डरता हू तो सिर्फ भगवान से,अमितशाह से क्यों डरु,जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा के जीत का दावा

जौनपुर। कह दिया तो कह दिया। जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी। एक टीवी चैनल के पत्रकार ने पूर्व सांसद धन्जय सिंह से सवाल किया कि क्या अमितशाह से डरकर तो नही भाजपा को समर्थन कर रहे है और दोनो सीट जीतने की बात कह रहे है। धन्जय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार अच्छी चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत निरन्तर हर पहलू से सुदृढ हो रहा है। देश का नागरिक सुरक्षित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज प्रदेश को विकास का नया आयाम दिया है। समर्थन तो समर्थन। डरने की बात को पत्रकार के कुरेदने पर धन्जय ने कहा की ऐसी कोई बात नही है। डरता तो किसी से नही, सिर्फ भगवान से डरता हू। फिर अमितशाह से क्यों डरु। दरअसल जौनपुर से कृपाशंकर सिंह का भाजपा उम्मीदवार बनना, जनपद मे प्रवेश,धन्जय सिंह को जेल फिर बेल,पत्नी श्रीकला सिंह को बसपा से जौनपुर का लोकसभा उम्मीदवार बनना,टिकट कटना। यह सब घटनाक्रम से भाजपा और अमितशाह को लेकर समाज मे तरह,तरह की बतकही शुरु हो गयी। क्षत्रिय समाज भी नाराज होने लगा। जिसका पूर्वाचल की राजनीति पर असर पड सकता था। जौनपुर और मछलीशहर के अलावा आस पास के लोकसभा सीटो पर प्रभाव पड सकता। कृपाशंकर को भाजपा मुबंई और पूर्वाचल की वोटो के साधने के लिए जौनपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया। खेल उल्टा पड़ गया। भाजपा को येन-केन प्रकारेण राजनैतिक लाभ के लिए धन्जय सिंह और जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह को भाजपा से जोड़ना पड़ा। धन्जय सिंह ने ऐलान कर दिया है। जौनपुर और मछलीशहर दोनो सीट भाजपा जीतेगी।अमितशाह भाजपा के राजनैतिक चाणक्य कहे जाते है। इधर दूसरे चाणक्य धन्जय सिंह भी है। पूर्वाचल की राजनीति पर अच्छी खासी पकड़ है। जनता से जुड़ाव भी है। इस बात की चर्चा लोगो मे ज्यादा थी। लोग चर्चा परिचर्चा मे कह रहे थे। अमितशाह ने चाप दिया। धन्जय सिंह बटुर गयेन। जिसका जबाब धन्जय सिंह ने एक चैनल के इन्टरव्यू मे पत्रकार को बखूबी बताया है। वीडीओ सोशल मीडिया मे वायरल है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino