BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति का सदियो पुराना है नाता,उत्तर भारतीयो के स्वाभिमान और गौरव के मान का सदा रंखूगा ध्यान, एकनाथ शिन्दे,राखी हर साल आवे ला सवनवा मे

महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति का सदियो पुराना है नाता,उत्तर भारतीयो के स्वाभिमान और गौरव के मान का सदा रंखूगा ध्यान, एकनाथ शिन्दे,राखी हर साल आवे ला सवनवा मे

उत्तर भारतीय संघ के कार्यक्रम में पहुंचने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री

मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान है। महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति का सदियों पुराना नाता है।उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और गौरव को कभी गिरने नहीं दूंगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन के भव्य सभागार कक्ष में आयोजित रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 5000 महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपरोक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के सबसे पुरानी और प्रामाणिक संस्था उत्तर भारतीय संघ में आकर उन्हें बेहद खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है।संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने समस्त उत्तर भारतीय समाज की तरफ से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उत्तर भारतीय संघ के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का उनके कार्यक्रम में शामिल होना संभव हुआ। इसका सारा श्रेय मीरा भायंदर के लोकप्रिय शिवसेना युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह को जाता है। यही कारण था कि संतोष आरएन सिंह द्वारा उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, विधायक श्री राजहंस सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, श्री राजु भोईर ,अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र तिवारी, डॉ किशोर सिंह, राघवेंद्र द्रिवेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, कपिल परमार ,बब्लू उपाध्याय, बिसेन सिंह शिवा, रितेश सिंह, राजेश सिंह समेत उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य लोगों का समावेश रहा। विक्रम प्रताप सिंह, प्रताप फाउंडेशन

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino