सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आधुनिक बनेगे जौनपुर के सभी विद्युत उपकेन्द्र, उपभोक्ता देवो भव: के सदमार्ग पर चलकर विद्युत विभाग आन्तरिक उर्जा से करेन्ट का फैलाव करता रहेगा, विद्युत अभियन्ता और संपादक से बातचीत

जौनपुर। आज के समय का जो दौर है मानव जीवन के लिए जितना जल उपयोगी है उतना ही बिजली। हर घर गांव शहर विद्युत की वजह से उजाला है। मनुष्य के विकास मे उर्जा का विशेष महत्व है। मशीनी और आधुनिक युग मे बिजली से संचालित होने वाली वस्तुओ की बहुलता है। खेती किसानी मे फसलो का लहलहाना अच्छे पैदावार मे भी बिजली की भूमिका है। पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियन्ता दिग्विजय सिंह से शुक्रवार को विशेष बातचीत हुई। जिसमे उन्होंन कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मन्शा है। 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति बना रहे। इस पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंन कहा कि जब ट्रांसफार्मर बार,बार जलता है तो विद्युत आपूर्ति बाधित होता है। बिजली का उपयोग ज्यादा है तो क्षमता से अधिक भार पड़ने पर ट्रांसफार्मर फूक जाता। अब उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर गति से लगाया जा रहा है। ताकि बार बार ट्रांसफार्मर का जलना बंद हो जाय। विद्युत उपकेन्द्रो को आधुनिक बनाया जायेगा। तरह तरह के साफ्टवेयर पर काम चल रहा है। उपभोक्ता देवो भव: के सदमार्ग पर चलकर विद्युत विभाग आने वाले कल को उर्जा के सुगमता से आमजनमानस को भावा तिरेक करता रहेगा। निगम बिजली खरीदता है और अपने देवतुल्य उपभोक्ताओ को बेचता है। बेचने और खरीदने के खेल मे दाम भी है। काम भी है। झूठा और झपाठा भी है। फिर भी रोशनी है। मधुर,मधुर संगीत है। देवो का गीत है,जिसमे मीत है। दावपेच का पिटारा है,लेकिन रोशनी प्यारा है। दिल को सुकून देने वाली बिजली का करेन्ट भी है। जिससे बचाव बहुत जरुरी है। जगदीश सिंह संपादक