सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

वर्तमान समय मे झूठ बोलने वालो की संख्या बढ़ी,अमीर बनने की चाहत, गरीबो का शोषण करना धन्धा

जौनपुर। झूठ बोलने वालो की संख्या वर्तमान समय मे कुछ ज्यादा हो गया है। अमीर बनने और वाहनो का काफिला लेकर चलने के शौक मे कुछ लोग ऐसे है गरीबो का हक मारकर मालामाल हो रहे है। चाहे जो दौर रहा है गरीबो का आर्थिक और मानसिक शोषण सदैव से होता आ रहा है। जुगाड से जब किसी के हाथ कुछ सिस्टम लग जाता है तब वह फूले नही समाता। सिस्टम मे जोड़ने के नाम पर खेल हो रहा है। जुड़ जाने पर भी खेल है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब मेहनत से काम करते है। उनकी मजदूरी कुछ होती है मिलता कुछ है। बेचारे कुछ बोल नही पाते। कुछ झूठ बोलने वाले ऐसे है। उनकी बातो मे दम होता है। उनके गाड फादर भी है। जिनकी बदौलत धन्धा चल रहा है। साफ, साफ मुह पर बात कहने वाला इंसान अच्छा होता है। कुछ झूठ्ठे ऐसे भी है। जो मनुष्य को गोल,गोल घुमाते है। भरमाते है। बात कुछ कहते है। करते कुछ है। हालांकि बात समझ मे आ जाती है। लोग हकीकत जान करके निगाह से ऐसे लोगो को उतार दे रहे है। जेडी सिंह